Home मध्यप्रदेश Woman shot, bullet stuck in neck | महिला को गोली मारी, गर्दन...

Woman shot, bullet stuck in neck | महिला को गोली मारी, गर्दन में फंसी: सतना में पति के साथ बाजार गई थी, पड़ोसी ने किया हमला, तीन पकड़ाए – Satna News

58
0

[ad_1]

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती में एक महिला को गोली मार दी गई। सोमवार शाम पीड़िता अनीता सिंह बरगाही अपने पति ईश्वर सिंह बरगाही के साथ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के रवि रैकवार, नितिन सोंधिया और अतुल सोधिया ने उन पर हमला कर दिया।

Google search engine

.

गोली महिला की गर्दन में लगी है और वह अभी भी उसमें फंसी हुई है। गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना।

आरोपियों और पीड़ित परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बरगाही परिवार ने इस संबंध में कई बार कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी रंजिश में आरोपियों ने शाम करीब 7 बजे यह वारदात की।

सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। पीड़िता द्वारा जो नामजद आरोपी बताए गए है उनमें से 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश हो रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली लगी है या चाकू।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here