Home मध्यप्रदेश Woman missing for 10 days leaving behind her burqa and slippers |...

Woman missing for 10 days leaving behind her burqa and slippers | बुर्का, चप्पल छोड़ 10 दिन से महिला लापता: जीजा बोले- साडू नशेड़ी है, शक है उसने मारकर फेंका है; एसपी से शिकायत कर चुके – Khandwa News

58
0

[ad_1]

अफरोज की बहन और मायके वालों को शक है कि उसके पति ने उसे मार डाला है।

Google search engine

खंडवा में एक महिला बीते 10 दिन से लापता है। मायके व ससुराल वालों ने थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। लेकिन अब गुमशुदा महिला की मां, बहन और जीजा को शक है कि महिला के साथ अनहोनी हुई है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है। बताया कि उसका पति उसे शराब के नशे

.

मामला थाना मोघट रोड क्षेत्र के गुलशन नगर, गली नंबर-5 का है। यहां रहने वाली अफरोज पति आबिद 8 अगस्त से लापता है। ससुराल वालों ने पुलिस से कहा कि, वो रात के समय घर से कहीं चली गई। इधर, अफरोज की बहन शबाना बी पति शेहजादा खान का कहना है कि उसकी बहन की चप्पल और बुर्का घर में ही मिला है। अब बगैर बुर्का और चप्पल के कैसे वो बाहर जा सकती है। हमारी बहन बहुत ही सिंपल स्वभाव की थी। पति की प्रताड़ना के कारण वो काफी कमजोर हो गई थी। एक-दो बार पुलिस भी समझौता करवा चुकी थी।

आबिद से 4 साल पहले हुआ था निकाह

शबाना का कहना है कि, मेरी बहन अफरोज का निकाह आबिद के साथ 4 साल पहले इस्लामी रीति-रिवाज अनुसार हुआ था। आबिद कोई काम धंधा नहीं करता है, रोज शराब पीता है। कुछ दिन बाद ही मेरी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मारपीट कर उसे कई बार जान से मारने की कोशिश की। वो कई बार मेरे घर आकर ही रहती थीं। क्योंकि मेरे पिता का देहांत हो गया है और मेरी मां खातून बी मेरे साथ ही रहती हैं।

सास, ससुर और देवर भी पति को उकसाते थे

आबिद मेरी बहन से रोज शराब पीने के लिए रूपए मांगता था। उसके सास, ससुर भी मेरी बहन से कहते थे कि तू कमाकर ला और हमें पैसे दें। नहीं तो तेरा तलाक करवा देंगें। ससुर शकील, देवर जावेद और सास कचा बी के कहने पर पति जानवरों की तरह पीटता था। ये सबकुछ मेरी बहन अफरोज ने मेरे घर आकर बताया था। मैंने उसका इलाज भी कराया था। आशंका है कि उन लोगों ने उसकी हत्या की है।

पुलिस बोलीं- गुमशुदा की जांच कर रहे है

थाना मोघट रोड के एसआई जॉन बारिया का कहना है कि, महिला की गुमशुदगी दर्ज है। इस मामल में प्रधान आरक्षक को जांच सौंपी गई है। उसकी तस्दीक में लगे हुए है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here