Home मध्यप्रदेश Woman Dies In Gas Cylinder Blast In Mandsaur – Amar Ujala Hindi...

Woman Dies In Gas Cylinder Blast In Mandsaur – Amar Ujala Hindi News Live

55
0

[ad_1]

Woman dies in gas cylinder blast in Mandsaur

Google search engine

धमाके से गिरा मकान।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


मंदसौर शहर के वार्ड नंबर 4 राजीव कालोनी में शुक्रवार सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदसौर शहर के वार्ड नंबर 4 राजीव कालोनी में सुबह 8 बजे राजेश पोरावल के मकान में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ब्लास्ट से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में महिला पुष्पाबाई पति राजेश पोरवाल उम्र 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ब्लास्ट के कारण गिरे मकान के मलबे में दबने से राजेश पिता मोहनलाल पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आस पड़ोसियों ने बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायल राजेश का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है की सुबह 8 बजे जब पुष्पाबाई चाय बनाने के लिए उठी इस दौरान पुष्पा बाई ने जैसे है गैस जलाया वैसे ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से आस पास के मकानों में भी दरारें पड़ गई। जानकारी मिलने पर नपा से शाहिद मिर्ज़ा और गैरेज शाखा प्रभारी जाकिर भाई भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। नपा अधिकारी शहीद मिर्जा ने बताया की ब्लास्ट से पूरा मकान जर्जर हो गया है जो अब रहने की स्थिति के नही है। आस पास के मकानों में भी दीवारों में दरारे आई है। अधिकारियो से चर्चा कर जो मकान रहने लायक स्थिति में नहीं होगा उसे गिराया जाएगा ताकि और कोई घटना ना हो।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here