Home मध्यप्रदेश woman died under suspicious circumstances | महिला की संदिग्ध हालत में मौत:...

woman died under suspicious circumstances | महिला की संदिग्ध हालत में मौत: फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप – Satna News

58
0

[ad_1]

सतना के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सोहावल में एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। इस मामले में जहां मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के साथ ससुराल में मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत सोहावल में अंजली चौधरी पति राजू चौधरी (30) निवासी सोहावल की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। उसके देवर जितेंद्र चौधरी की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस जब शाम को मौके पर पहुंची तो अंजली का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उसके पांव मुड़े हुए थे और घुटने जमीन पर टिके थे।

पुलिस ने पंचनामा बना कर रात में ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अंजली की मौत की सूचना उसके मायके वालों को भी मिली लिहाजा गुरुवार की सुबह वे भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका अंजली का मायका रीवा जिले के मटीमा में है। उसकी शादी 9 वर्ष पहले सोहावल निवासी राजू चौधरी से हुई थी। मृतका के चाचा सुरेश कुमार बर्मन ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही अंजली को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसकी शिकायतें भी कई बार पुलिस से की गई थीं।

सुरेश ने आरोप लगाया कि अंजली की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उसे मार कर फांसी के फंदे पर झुला दिया गया है। उसके शव की स्थिति को देख कर भी समझा जा सकता है कि हत्या के बाद शव लटकाया गया है।

सामने आया मारपीट का वीडियो

मायके पक्ष की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों के बीच एक वीडियो भी पुलिस के सामने आया है जिसमे अंजली के साथ ससुराल में मारपीट होती दिखाई पड़ रही है। उसे बाल पकड़ कर घसीटा जा रहा है और बेरहमी से पीटा जा रहा है।

मायके पक्ष ने पुलिस को वीडियो दिखाते हुए बताया कि ऐसा बर्ताव अंजली के साथ आए दिन होता था। संदिग्ध मौत के इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपनी जांच के बिंदु बढ़ा लिए हैं। टीआई का कहना है कि हर तथ्य को ध्यान में रखा जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here