Home मध्यप्रदेश woman died and family members created uproar | महिला की मौत पर...

woman died and family members created uproar | महिला की मौत पर हंगामा: थाने के सामने शव रखकर बैठे परिजन, ग्रामीणों पर लगाया हत्या का आरोप – rajgarh (MP) News

58
0

[ad_1]

राजगढ़ जिले के बखेड़ गांव में एक महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजन खुजनेर थाने के सामने शव रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि रंग डालने के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर धापू बाई को लात घुसों से पीटकर उसकी हत्या कर दी

Google search engine

.

क्या था मामला

मामला खुजेनर थाना क्षेत्र के बखेड़ गांव का है। महिला के रिश्तेदार बंशीलाल दांगी ने बताया कि बखेड़ गांव में रहने वाले रामचंद्र पर किसी ने रंग डाल दिया था। रंग दूसरे ने डाला लेकिन इसका आरोप अनार सिंह पर लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

अनार सिंह(40) कल बुधवार की रात को घर से किराने की दुकान पर सामान लेने गया। उस दौरान गांव में ही रहने वाले कुछ लोगों के साथ महिलाओं ने अनार सिंह पर हमला दिया और उसकी पिटाई करने लगे। अनार सिंह के साथ मारपीट होती देख उसकी मां धापू बाई उसे बचाने आई। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने धापू बाई को भी बूरी तरह लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया और धापू बाई को धक्का दिया और फिर वहां सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन महिला को खुजनेर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने विवाद में उन्हीं के गांव में रहने वाले गौरीलाल, जगदीश, रामबाबु, कन्हैयालाल सहित अन्य लोग तीन महिलाओं पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है।

महिला के परिजनों का कहना है पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। जिसके बाद आज सुबह महिला के परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक वहां शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here