Home मध्यप्रदेश Weather changed in Sagar, clouds covered the sky | सागर में बदला...

Weather changed in Sagar, clouds covered the sky | सागर में बदला मौसम, छाए बादल: न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा; किसानों की चिंता बढ़ी – Sagar News

61
0

[ad_1]

सागर जिले से मानसून की विदाई होने के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। रविवार को जिले भर में बादल छाने के साथ दोपहर के समय धूप-छांव का दौर जारी रहा। वहीं ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Google search engine

.

इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अचानक मौसम में आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में सोयाबीन फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में यदि बारिश हुई, तो फसल को नुकसान हो सकता है।

20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक

हालांकि, मौसम विभाग ने सागर जिले में बारिश की आशंका नहीं जताई है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में लो प्रेशर एरिया के साथ मानसून ट्रफ की एक्टिविटी हुई है। इस कारण से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं नमी ला रही हैं। 15 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 20 अक्टूबर से वातावरण में ठंडक बढ़ने की अनुमान है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here