Home मध्यप्रदेश Water started flowing again in the dry Betwa | सूखी बेतवा में...

Water started flowing again in the dry Betwa | सूखी बेतवा में फिर बहने लगा पानी: उद्गम स्थल पर जल स्रोत से निकल रहा पानी; जल संरक्षण के काम शुरू – Raisen News

56
0

[ad_1]

रायसेन जिले में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर एक बार फिर पानी बहने लगा है। नदी के सूखने के बाद शासन ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और महत्वपूर्ण कदम उठाए। राज्य स्तर पर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद जिला स्तर पर जल संरक्षण के काम शुरू किए गए। झिरी

Google search engine

.

इनमें 6 खेत तालाब, 2 बोल्डर चेकडैम और एक तालाब श्रृंखला शामिल है। आसपास बहने वाले नालों और झिरों में बोरी बंधान बनाए जाएंगे। वृक्षारोपण भी किया जाएगा।

अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया ने अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इनमें वन मंडलाधिकारी औबेदुल्लागंज, गौहरगंज के एसडीएम और पर्यावरणविद सुभाष पांडे शामिल थे। सभी ने मौके पर चल रहे कामों का जायजा लिया।

जिला पंचायत की सीईओ ने बताया कि पूरे कैचमेंट एरिया के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कामों को समय सीमा में पूरा कर बेतवा को निरंतर बहने वाली नदी बनाना है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here