Home मध्यप्रदेश Water Dialogue II organized | जल संवाद द्वितीय का आयोजन: श्री वैष्णव...

Water Dialogue II organized | जल संवाद द्वितीय का आयोजन: श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस ने विभावाणी के साथ किया MOU – Indore News

61
0

[ad_1]

श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, इंदौर में “जल संवाद (द्वितीय)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से विभावाणी के साथ एक एमओयू पर साइन कि

Google search engine

.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.पी. राजीव, कार्यकारी निदेशक, विभा वाणी, थे। उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्टूडेंट्स को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपने समाज से क्या लिया, बल्कि यह मायने रखता है कि आपने समाज को क्या वापस दिया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की सशक्त नींव उसके युवा होते हैं और उन्हें केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे जल संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से हम अपने समाज को बेहतर बना सकते हैं। शिक्षा के साथ-साथ स्टूडेंट्स को सामाजिक दायित्वों का भी ज्ञान हो और वे जिम्मेदार नागरिक बनें।

मंच का संचालन श्रुति पुस्तके ने किया। आभार संस्थान के डायरेक्टर डॉ. जॉर्ज थॉमस ने माना। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष देवेन्द्रकुमारजी मुछाल, सचिव विष्णुजी पसारी, कम्प्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. क्षमा पैठणकर, मेंनेजमेंट विभागाध्यक्ष (पीजी/यूजी) डॉ. मंदीप गिल, डॉ. दीपा कटियाल, प्रशासकीय अधिकारी समर्थ शर्मा, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन उन्नत भारत अभियान प्रभारी डॉ.जगदीश शर्मा ने किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here