Home मध्यप्रदेश Volunteers should create awareness about population imbalance; RSS; Dr Mohan Bhagwat; Bhopal;...

Volunteers should create awareness about population imbalance; RSS; Dr Mohan Bhagwat; Bhopal; Karyakata Vikas Varg | जनसंख्या असंतुलन पर जनजागरण करें स्वयंसेवक: कार्यकर्ता विकास वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया संदेश – Bhopal News

55
0

[ad_1]

राजधानी भोपाल के शारदा विहार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग चल रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ मोहन भागवत भी शामिल हुए हैं। शुक्रवार को संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने एक सत्र के दौरान स्वयंसे

Google search engine

.

डॉ मोहन भागवत ने संघ के शताब्दी वर्ष के लिए बनाए गए विजन को स्वयंसेवकों से साझा दिया। उन्होंने हिंदू राष्ट्र और सामाजिक समसरता के लिए चलाए जाने वाले प्रकल्पों के बारे में चर्चा की। समाज में चलने वाले सामाजिक आयामों को और गतिशील बनाने पर भी अपने विचार रखे।

आज जिज्ञासा समाधान सत्र में देंगे सवालों के जवाब
संघ प्रमुख बीते दो दिनों से भोपाल में हैं। वे इस कार्यकर्ता विकास वर्ग में आज जिज्ञासा समाधान सत्र में प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों के सवालों और जिज्ञासाओं पर जवाब देंगे। आज संघ प्रमुख भोपाल से रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल पर किसी की एंट्री नहीं शारदा विहार परिसर में जहां संघ का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है। उस परिसर में प्रशिक्षणार्थियों के अलावा किसी की भी एंट्री नहीं हैं। यहां तक कि कार्यक्रम के दौरान के फोटो भी शेयर नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि संघ से जुडे़ पदाधिकारियों का कहना है कि ये प्रशिक्षण वर्ग हमारा आंतरिक मामला है। इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं होती।

12 जून तक चलेगा वर्ग
23 मई से शुरु हुआ यह वर्ग 12 जून तक चलेगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण वर्ग में 4 प्रांतों (छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्यभारत प्रांत) के 382 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। 23 मई को राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 का उद्घाटन में क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी ने किया था।

सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 तक रोजाना प्रशिक्षण सत्र
20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग में छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्यभारत के कुल 382 स्वयंसेवक सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 बजे तक अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हुए संघ कार्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विधाएं और प्रबोधन हो रहे हैं।

कार्यकर्ता विकास वर्ग के नाम से यह पहला वर्ग
संघ के संस्थापक सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के समय से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए संघ शिक्षा वर्ग आयोजित करने की परंपरा शुरू हुई। अब तक क्षेत्र का यह वर्ग संघ शिक्षा वर्ग-द्वितीय वर्ष के नाम से आयोजित होता था लेकिन अब यह कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 के नाम से आयोजित हो रहा है। भोपाल में इस नाम से पहली बार प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है।

उन्होंने 1940 में नागपुर में आयोजित ऐतिहासिक संघ शिक्षा वर्ग का भी उल्लेख किया, जिसमें पहली बार संपूर्ण भारत से स्वयंसेवक प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए थे। संघ में जिला स्तर पर आयोजित 7 दिन के प्रशिक्षण वर्ग को प्राथमिक वर्ग, प्रांत स्तर पर आयोजित 15 दिन के प्रशिक्षण वर्ग को संघ शिक्षा वर्ग, क्षेत्र स्तर पर आयोजित 20 दिन के वर्ग को कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 और नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के वर्ग को कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 कहते हैं।

4 प्रांतों के 382 स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षणसंघ की रचना में मध्य क्षेत्र में चार प्रांत हैं- छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्यभारत। इन चारों प्रांतों से कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 में कुल 382 शिक्षार्थी आए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ से 78, महाकौशल से 85, मालवा से 118 और मध्यभारत से 97 चयनित स्वयंसेवक शामिल हैं। वर्ग के संचालन के लिए 19 अधिकारियों की संचालन टोली है। जिसमें सर्वाधिकारी के अलावा वर्ग पालक अशोक पोरवाल और वर्ग कार्यवाह बलवंत राव इत्यादि शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here