Home मध्यप्रदेश Video of the fight in Sharad murder case in Sagar | युवक...

Video of the fight in Sharad murder case in Sagar | युवक को बेल्टों से पीटा, सुबह सड़क पर मिला शव: सागर में थप्पड़ का बदला लेने मारा; शादी में हुआ था विवाद, तीन गिरफ्तार – Sagar News

50
0

[ad_1]

मृतक शरद को बेल्ट से पीटता हुआ आरोपी।

Google search engine

सागर में एक युवक को बेल्ट से तब तक पीटा गया, जब तक उसके हाथ पैर चलना बंद नहीं हो गया। युवक की मौत हो गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजनों ने भी इन पर हत्या का आरोप दर्ज कराया था।

.

1 मई को ही बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठोरिया में शरद तिवारी का शव सड़क पर पड़ा मिला था। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था, यहीं किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ। इसके बाद उसका शव सड़क पर पड़ा मिला।

पुलिस के सामने तभी से यह गुत्थी थी कि आखिर युवक को किसने मारा।

दो तस्वीरों में मामला समझें

एक मई को युवक का शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने तीन लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाए थे।

एक मई को युवक का शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने तीन लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाए थे।

हाल ही में वीडियो सामने आया है। बताया गया कि यह शादी वाली रात का है। कुछ लोग युवक की बेल्ट से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में वीडियो सामने आया है। बताया गया कि यह शादी वाली रात का है। कुछ लोग युवक की बेल्ट से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

1 मई को पिठोरिया-बांदरी रोड पर पुलिया के पास युवक का शव मिला था। जांच में मृतक की पहचान शरद (21) पिता धनप्रसाद तिवारी साल निवासी पिठोरिया के रूप में हुई। एफएसएल टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

छानबीन के दौरान गांव में रहने वाले तीन युवकों के नाम सामने आए। परिवार वालों ने भी उन पर बेटे के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

जिसके आधार पर पुलिस टीमों ने तलाश करते हुए आरोपी विनोद पिता घनश्याम रजक (25), बंटी उर्फ कैलाश पिता हरीराम रजक उम्र (45) दोनों निवासी ग्राम पिठोरिया और देवेन्द्र उर्फ गंगाराम पिता महेश रैकवार (22) वर्ष निवासी नई बस्ती बांदरी को गिरफ्तार किया।

मृतक शरद तिवारी।

मृतक शरद तिवारी।

शादी समारोह में थप्पड़ मारने का बदला लेने हत्या की घटना वाले दिन मृतक शरद तिवारी बांदरी में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। बताया गया कि यहां पर उसे बंटी मिला, उनके बीच कहासुनी हुई। तभी शरद ने बंटी को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से गुस्साए बंटी ने अपने भतीजे विनोद और उसके दोस्त देवेंद्र के साथ मिलाकर शरद को मारने की साजिश रची थी।

रास्ते में शरद को तीनों ने पकड़ लिया। उसके साथ पत्थर और बेल्ट से जमकर मारपीट की। मारपीट में आई चोटों के कारण शरद की मौके पर मौत हो गई थी। घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने पिकअप वाहन में शव रखा और पिठोरिया-बांदरी रोड पर लेकर जाकर पुलिया के पास फेंक दिया था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here