Home मध्यप्रदेश Unknown woman’s body found on the roadside | अज्ञात महिला का सड़क...

Unknown woman’s body found on the roadside | अज्ञात महिला का सड़क किनारे मिला शव: पुलिस को अंदेशा वाहन ने मारी टक्कर – Morena News

57
0

[ad_1]

मुरैना के रिठौरा क्षेत्र में हाईवे पर, पटेल पैलेस होटल के ठीक सामने, सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। देखने में महिला भिखारी प्रतीत होती है। रिठौरा थाना पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेज दिया है। इसके साथ ही इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Google search engine

.

बता दें कि, लाखन सिंह पुत्र स्वर्गीय दाताराम गुर्जर, उम्र 50 वर्ष, निवासी भटपुरा डांग घाटी, किसी काम से नेशनल हाईवे पर जा रहे थे। इस समय उन्हें पटेल पैलेस होटल के सामने एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पास में जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना रिठौरा थाना पुलिस के फोन पर दी। थाने की तरफ से प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह ने फोन उठाया तो उन्होंने उन्हें पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक महिला, जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है, उसके शरीर पर मात्र एक धोती है। सड़क के किनारे पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा तो कोई उसके बारे में जवाब नहीं दे सका। सभी ने बताया कि इसको मांगते खाते देखा गया है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है।

सड़क दुर्घटना का अंदेशा

पुलिस ने बताया कि संभवतः महिला को किसी वाहन ने रात के समय टक्कर मार दी होगी जिससे वह सड़क के किनारे गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here