[ad_1]
भक्त विश्वनाथ रेड्डी और वसंत रेड्डी ने भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट और नागकुंडल अर्पित किया है।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्नाटक से आए भक्तों ने एक विशेष भेंट अर्पित की है। भक्त विश्वनाथ रेड्डी और वसंत रेड्डी ने भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट और नागकुंडल अर्पित किए।
.
जूना अखाड़े के सचिव श्रीमहंत सहदेवानंद गिरी महाराज और पुजारी अर्पित शर्मा की प्रेरणा से यह दान किया गया। चांदी के इन आभूषणों का कुल वजन 3886 ग्राम है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए है।

बाबा महाकाल को श्रद्धालु ने चांदी के आभूषण भेंट किए हैं।
मंदिर समिति ने किया दानदाताओं का सम्मान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाताओं का सम्मान किया और उन्हें रसीद प्रदान की। मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही चलाई जाती हैं। भक्त मंदिर के अलावा नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गोशाला, चिकित्सा सेवाएं, लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई और महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में भी दान करते हैं।
[ad_2]
Source link









