Home मध्यप्रदेश Ugli-Kanjai road closed due to flood in Hirin river in Seoni |...

Ugli-Kanjai road closed due to flood in Hirin river in Seoni | सिवनी में हिरीं नदी में उफान से उगली-कंजई मार्ग बंद: जिले में तीन से लगातार हो रही बारिश, अब तक 12.2 इंच वर्षा दर्ज – Seoni News

66
0

[ad_1]

जिले में तेज बारिश से नाले और नदियां उफान पर हैं।

Google search engine

सिवनी जिले में गुरुवार रात 1 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक रुक-रुककर बारिश हुई। शनिवार दोपहर को फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिले में अब तक 310.9 मिलीमीटर (12.2 इंच) औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में तेज बारिश से नाले और नदियां उफान पर हैं।

.

हिरीं नदी में उफान से उगली-कंजई मार्ग बंद

केवलारी के पास थांवर नदी में बाढ़ आने से पुराने रपटे पर यातायात रुक गया है। हालांकि बड़े पुल से आवागमन जारी है। जिले के कई रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया है। घंसौर-जबलपुर मार्ग पर डोला फाटक के रेलवे अंडरब्रिज में ढाई फीट पानी जमा है। केवलारी-बिनैकी मार्ग के रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से लोग पटरी से होकर आवागमन कर रहे हैं।

जिले के कई रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया है।

जिले के कई रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया है।

जिले के बांधों का बढ़ा जलस्तर

भीमगढ़ संजय सरोवर बांध का जलस्तर 511.55 मीटर तक पहुंच गया है। बांध की भराव क्षमता 519.38 मीटर है। आगामी दिनों में जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है। अन्य बांधों का जलस्तर भी बढ़ा है।

बारिश से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम 23.6 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है।

जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here