Home मध्यप्रदेश Two minors kidnapped and sold to smugglers in Rajasthan | दो नाबालिगों...

Two minors kidnapped and sold to smugglers in Rajasthan | दो नाबालिगों का अपहरण कर राजस्थान में तस्करों को बेचा: दो महिला आरोपियों सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार – Bhopal News

55
0

[ad_1]

भोपाल से अपहरण कर दो नाबालिगों को राजस्थान के झालाबाड़ में 1.55 लाख रुपए में बेच दिया। जिसके बाद बागसेवनिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो महिला आरोपियों सहित 3 को पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले ने नाबालिग लड़कियों का मोबाइल

Google search engine

.

शादी में जाने का बोलकर नकलीं थी नाबालिग
पुलिस के मुताबिक विगत 26 जून को बाग मुगालिया इलाके में रहने वाली रहने वाली नाबालिग लड़की इंदौर अपने दोस्त की शादी में जाने का कहकर निकली थी। लेकिन दो दिन बाद भी वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। बाग मुगालिया इलाके में रहने वाली एक अन्य नाबालिग लडक़ी भी 26 जून की सुबह इंदौर दोस्त की शादी में जाने का जिद कर रही थी। लेकिन परिजनों के मना करने पर वह गुस्सा होकर घर से चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में भी अपहरण का प्रकरण दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।

आरोपी नाजमा खान।

आरोपी नाजमा खान।

टॉवर लोकेशन के आधार पर पहुंची पुलिस
दोनों लड़कियों की खोजबीन के लिए एक टीम बनाई गई। इस बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से दोनों लड़कियों को अगवा कर राजस्थान बेचने के लिए ले गए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और अगवा लड़कियों के मोबाइल की टॉवर लोकेशन के आधार पर पुलिस को पता चला कि लड़कियां झालावाड़ राजस्थान में हैं। टावर लोकेशन के आधार पर अगवा नााबलिग ग्राम घाटोली जिला झालावाड़ राजस्थान में तस्कर दुर्गालाल लोधा (22) निवासी केल खोयरा रोड घाटोली थाना घाटोली जिला झालावाड़ के मकान के बंद कमरे में मिलीं।

फिर तस्कर को हिरासत में लिया
पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि नजमा खान उर्फ रूबी पत्नी रामानंद कामत (31) निवासी गौरीशंकर परिसर कटारा हिल्स व संगीता हिर्वे पत्नी राजू हिर्वे (34) निवासी बाग मुगालिया व सुनीता ठाकुर और उसका पति राम सिंह ठाकुर शादी मे इंदौर जाने का प्रलोभन देकर अगवा बालिकाओं को झालावाङ़ राजस्थान ले गए थे। आरोपियों ने दोनों बालिकाओं को एक लाख 55 हजार रुपा में दुर्गालाल को बेच दिया था।

आरोपी संगीता हिर्वे ।

आरोपी संगीता हिर्वे ।

दुर्गालाल ने किया शारीरिक शोषण
नाबालिगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तस्कर दुर्गालाल लोधा ने घर मे बंद कर मारपीट कर जबरन शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने अगवा बालिकाओं व दुर्गालाल लोधा की निशानदेही पर भोपाल से आरोपी नजमा खान उर्फ रूबी व संगीता हिर्वे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं ने बताया कि सुनीता ठाकुर ने अपने पति के साथ राजस्थान ले जाकर अगवा लड़कियों को बेच दिया था। सुनीता ठाकुर व उसका पति राम ठाकुर उनके लांबाखेड़ा निवास से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एक लडक़ी ने बताया कि साथ ले जाने वाली नजमा और संगीता पर शक होने पर चकमा देकर अकेली भाग आई थी। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की तरफ से निरी. अमित सोनी ,उनि कंचन राजपूत ,शिरोमणि सिंह , सउनि सुदन सिंह भादौरिया ,सुषमा देशमुख , प्रेमलता बारसे , रंजीत सिह परिहार, जगदीश संजोदया , सर्वेश सिंह भादौरिया , खुशबू खानपार्वती ध्रुवे, आकाश और दीपक की भूमिका रही।

आरोपी दुर्गालाल लोधा

आरोपी दुर्गालाल लोधा

फरार आरोपी

  • सुनीता निवासी लांबाखेड़ा
  • राम निवासी लांबाखेड़ा

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here