Home मध्यप्रदेश Two died in two days, five were sent to hospital | इंदौर...

Two died in two days, five were sent to hospital | इंदौर के अनाथाश्रम में दो बच्चों की मौत, पांच भर्ती: खून में इंफेक्शन मिलने की आशंका, अलग-अलग जिलों से लाए थे बच्चों को – Indore News

54
0

[ad_1]

इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में दो दिन में सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें दो दिन में दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चों के खून में इंफेक्शन निकला है। फिलहाल आश्रम के कर्ताधर्ताओं ने पांच बच्चों को मंगलवार सुबह पह

Google search engine

.

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक करण (12) साल के बच्चे की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जबकि मंगलवार को आकाश (7) की भी तबीयत बिगड़ने से मौत की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्चों के खून में किसी तरह का इंफेक्शन होने की बात सामने आ रही है। एक मामले में मल्हारगंज पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये हैं मृतक

1. करण, निवासी सोनकच्छ। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड के माध्यम से आश्रम में लाए थे।

2. आकाश, निवासी नर्मदापुरम। इसे 3 महीने पहले चाइल्ड ने आश्रम को सौंपा था।

ये भर्ती

1. कृष्णा। सभी बच्चों से पहले इसे ही इंफेक्शन हुआ। वह फिलहाल स्वस्थ है।

मानसिक दिव्यांग बच्चों का आश्रम है

इंदौर के पंचकुइया रोड स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों को रखा जाता है। यहां अलग-अलग जिलों से बच्चों को चाइल्ड लाइन या अन्य माध्यम से सौंपा जाता है। यहां फिलहाल 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे (101 बच्चे और 116 बच्चियां) हैं। सरकारी रिकॉर्ड में सभी बच्चों के साथ मां का नाम डॉ. अनिता शर्मा लिखा हुआ है। खास यह है कि जो बच्चे 10-15 साल पहले आए थे इन्हीं में से 18 बेटियां आगे आई हैं। वे अब एक-एक बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

2006 में 78 बच्चों से हुई शुरुआत

आश्रम 2006 में 78 दिव्यांग बच्चों से शुरू हुआ था। युगपुरुष स्वामी परमानंदगिरि महाराज के सान्निध्य में यह संचालित हो रहा है। तब सभी की मां का नाम प्राचार्य अनिता के नाम पर और पिता की जगह आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा का नाम लिखा गया। सभी के सरनेम स्वामीजी के नाम पर परमानंद रखे गए।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here