Home मध्यप्रदेश Truck rams into police patrol vehicle | पुलिस गश्त वाहन में घुसा...

Truck rams into police patrol vehicle | पुलिस गश्त वाहन में घुसा ट्रक: हादसे में बमनाला चौकी प्रभारी की मौत, पुलिस आरक्षक और ड्राइवर घायल – Khargone News

61
0

[ad_1]

खरगोन जिले में बमनाला क्षेत्र में बुधवार देर रात 11 बजे बाद गश्त के दौरान पुलिस वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बमनाला पुलिस चौकी प्रभारी संजय पांडे (50) की मौत हो गई।

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक बमनाला से 2 किलोमीटर दूर स्थित इमली के पास यह हादसा हुआ है। चौकी प्रभारी संजय पांडे, कॉन्स्टेबल विशाल सोलंकी, वाहन चालक हरीश सिंह चौहान के साथ (एमपी 09 बीडी 6153) से गश्त के लिए निकले थे। सामने अचानक ट्रक आ जाने से और संतुलन खोने से हादसा हुआ।

दुर्घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया। यहां इलाज के बाद संजय पांडे को गंभीर हालत के चलते इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीकगांव एसडीओपी राकेश आर्य ने पुष्टि की है।

आरक्षक व वाहन पायलट का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर देर रात को एसपी धर्मराज मीणा, एडिशनल एसपी तरुणेंद्रसिंह बघेल, भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य सहित पुलिस ऑफिसर जिला अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

चौकी प्रभारी पांडे के मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं वह बड़वानी जिले के विभिन्न स्थानों में पदस्थ रहे हैं। उनके भाई खंडवा जिले में पुलिस निरीक्षक हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here