Home मध्यप्रदेश Tractor trolley loaded with soybean stolen | रतलाम में सोयाबीन से भरी...

Tractor trolley loaded with soybean stolen | रतलाम में सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई घटना; उज्जैन की ओर ले गया आरोपी – Ratlam News

50
0

[ad_1]

सीसीटीवी में कैद चोर ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए।

Google search engine

रतलाम के नामली में शनिवार रात सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अज्ञात चोर चुरा ले गया। नगर की सड़क से ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है। नामली में हुई इस चोरी से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठा

.

नामली के अनाज व्यापारी बंकटलाल पिता शंकरलाल कुमावत ने बताया कि नामली के मेन रोड पर उसका घर है। शनिवार रात 2 बजे करीब अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चुरा ले गया। नगर से होते हुए बदमाश नामली सेमलिया रोड होते उज्जैन की तरफ निकल गया।

इसके बाद रात 2:15 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए बदमाश नामली सेमलिया रोड पर सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके अलावा रात 3:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली उज्जैन जिले के खाचरौद की तरफ पानवसा के यहां से क्रॉस हुई है। इसका भी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

20 क्विंटल सोयाबीन भरा था

अनाज व्यापारी रविवार सुबह उठे, तब घर के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दिखाई दी। उन्होंने उनके स्तर पर आसपास पूछताछ की। फिर पुलिस को सूचना दी। कंजर गिरोह के सदस्यों पर शंका जताई जा रही है। ट्रॉली में 20 क्विंटल सोयाबीन भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश कर जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here