Home मध्यप्रदेश Tractor entered a house in Barwani, two people injured | बड़वानी में...

Tractor entered a house in Barwani, two people injured | बड़वानी में ट्रैक्टर मकान में घुसा, दो लोग घायल: तीन बच्चे बाल-बाल बचे, पुलिस ने चलाने वाले मजदूर को पकड़ा – Barwani News

62
0

[ad_1]

बड़वानी के भीलखेड़ा में बुधवार शाम 7 बजे सीवरेज कंपनी का एक ट्रैक्टर मकान में घुस गया। घटना में एक महिला और एक मजदूर घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Google search engine

.

स्थानीय निवासी तुलसीराम अवस्या के अनुसार, सीवरेज कंपनी का ट्रैक्टर बड़वानी की तरफ से तेज गति से आ रहा था। चालक किराना दुकान पर सामान लेने उतरा था। इस दौरान एक मजदूर ने शराब के नशे में ट्रैक्टर चालू किया। स्पीड के कारण वह ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर पाया और मकान में जा घुसा।

मजदूर को पुलिस को सौंपा

घटना के समय आंगन में तीन बच्चे खेल रहे थे। ट्रैक्टर थोड़ा भी इधर-उधर होता तो बच्चे उसकी चपेट में आ सकते थे। हादसे के बाद लेबर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस को सूचना दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी ग्वालियर के अंकित पटेल ने बताया कि वे भीलखेड़ा स्थित सीवरेज प्लांट को संभालते हैं। उन्होंने कहा कि घटना में मकान को काफी नुकसान हुआ है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मजदूर को पुलिस को सौंप दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मजदूर को पुलिस को सौंप दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सीवरेज कंपनी के वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं। उन्हें कई बार समझाया गया है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। घटना के एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here