Home मध्यप्रदेश Today will be the PM of Leopard. Doug Scott deployed from Tiger...

Today will be the PM of Leopard. Doug Scott deployed from Tiger Reserve. Investigation in the woods. | टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वाड तैनात, जंगल में की जा रही छानबीन

57
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • Today Will Be The PM Of Leopard. Doug Scott Deployed From Tiger Reserve. Investigation In The Woods.

बैतूल6 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

वन विकास निगम के क्षेत्र में बादलपुर के पास एक खेत में मिले तेंदुए के शव का पीएम करवाया जा रहा है। इस बीच शिकार और जहर देकर मारे जाने की आशंका के चलते यहां डॉग स्क्वाड से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जंगल की भी छानबीन की जा रही है। बता दें कि रविवार देर शाम चोपना के पास बादलपुर में एक मृत तेंदुए का शव मिलने की सूचना चोपना पुलिस को मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग से साझा की थी। सारणी वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुंचा था। जहां जांच के बाद यह निकल कर आया कि यह इलाका वन विकास निगम के रामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट के तहत आता है। यहां कंपार्टमेंट नंबर 341 के पास निरंजन वेद के खेत में तेंदुए का शव पड़ा मिला था। जिसके बाद वन अमले ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी थी। शव मिलने के बाद वन विकास निगम और वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । इस तेंदुए को जहर देकर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

रविवार शाम यहां तेंदुए के शव मिलने के बाद मैदानी अमला मौके पर पहुंचा था। निगम का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी रात में घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। सोमवार को निगम के संभागीय प्रबंधक महेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे हैं। तेंदूए का शव परीक्षण करने के लिए शाहपुर से पशु चिकित्सा और होशंगाबाद स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डॉक्टर को बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से ही डॉग स्क्वाड की एक टीम भी बुलाई गई है। जो जंगल में तेंदुए की शिकार संबंधी तलाश करेगी। बताया जा रहा है कि निगम के अमले ने जंगल में भी छानबीन की है। यहां पालतू मवेशी की तलाश भी की जा रही है। निगम में तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि जंगल में इस बात की छानबीन की जा रही है कि कहीं किसी पालतू मवेशी पर जहर डालकर तेंदुए का शिकार तो नहीं किया गया है।

वहीं इस बात की भी तस्दीक की जा रही है कि खेतों में डाले जाने वाली रासायनिक खाद के पानी पीने से कहीं तेंदुए की मौत तो नहीं हुई है। उसकी मौत के संदर्भ में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल डॉग स्क्वाड जंगल में तलाशी ले रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here