Home मध्यप्रदेश Today is Moharram, tazias will be taken out in the city |...

Today is Moharram, tazias will be taken out in the city | मोहर्रम पर्व आज, शहर में निकलेंगे ताजिए: कत्ल की रात में समाजजनों ने मनाया मातम; आज होगा विसर्जन – Morena News

58
0

[ad_1]

मुरैना में मोहर्रम से एक दिन पहले शनिवार रात 12:30 बजे शहर के प्रमुख ताजियों को निकालकर मातम मनाया गया। जुलूस के बाद ताजियों को वापस उनके स्थान पर रख दिया गया।

Google search engine

.

बता दें कि, शहर में चार स्थानों पर ताजिए रखे गए हैं, जिनमें जामा मस्जिद के पास की गली में दो और अंदर बाजार में दो ताजिए शामिल हैं। अंदर बाजार में रखा गया एक ताजिया सबसे बड़ा है, जो जुलूस में सबसे आगे चलता है। बाजार में छोटे-छोटे ताजियों की बिक्री भी हो रही है, जिन्हें बच्चे खरीद रहे हैं।

मुस्लिम समाज के आशिक खान ने बताया कि शनिवार रात 12:30 बजे ताजियों को उठाकर मातमी जुलूस निकाला गया, जो सुबह पांच बजे वापस अपने स्थान पर रखे गए। कमरुद्दीन खान के अनुसार, रविवार को दोपहर 12:30 बजे ताजियों को फिर से निकाला जाएगा।

इसके बाद शाम 6 बजे तक कब्रिस्तान में विसर्जन किया जाएगा। वहीं नगर के अब्दुल करीम ने बताया कि जुलूस के दौरान पूरी रात मातम मनाया जाता है, जिसमें लोग दुख व्यक्त करते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here