Home मध्यप्रदेश Today is food festival, orchestra, tomorrow will be Pride Day | आज...

Today is food festival, orchestra, tomorrow will be Pride Day | आज फूड फेस्टिवल, आर्केस्टा, कल मनेगा गौरव दिवस: किशोर दा का बर्थडे, निगम तिराहे से केवलराम तक लगेंगे फूड स्टॉल – Khandwa News

55
0

[ad_1]

खंडवा में किशोर दा के जन्मदिन को गौरव दिवस के रूप में मनाते है।

Google search engine

हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन 4 अगस्त को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 3 से 5 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। निगम तिराहे पर मंच तैयार कर लिया है। आज सुबह 8 बजे स्कूली बच्चें बैंड, ढोल-ढमाकों पर नृत्य करते हुए निगम त

.

सुबह 9 बजे स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 11 बजे स्कूल में कराई गई निबंध, रंगोली और भाषण स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। 11.30 बजे किशोर आर्ट गैलरी का लोकार्पण होगा। शाम 5 बजे कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6 बजे निगम तिराहे पर कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके बाद निगम तिराहे से केवलराम चौराहे तक फूड स्टॉल लगाए जाएंगे।

खंडवा गौरव दिवस पर 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे शहर में गणगौर, कोरकू नृत्य और बैंड-बाजों के साथ गौरव यात्रा निकलेगी। यह यात्रा अनाज मंडी से शुरू होगी। जो निगम तिराहा, रेलवे स्टेशन, कहारवाड़ी से वापस पुरानी अनाज मंडी पहुंचेगी। केवलराम चौराहे पर शाम 5 बजे बच्चों के लिए मेला लगेगा। शाम को अनाज मंडी में किशोर नाइट कार्यक्रम होगा। इसमें पार्श्वगायक श्रीजीत, शिफा अंसारी व पार्श्वगायिका मिलन सिंह किशोर दा के गीतों की प्रस्तुति देगी।

5 अगस्त को होगा कवि सम्मेलन

पुरानी अनाज मंडी में 5 अगस्त को रात 8 बजे कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम समन्वयक प्रफुल्ल मंडलोई ने बताया इसमें कवि शशिकांत यादव देवास, गौरव चौहान इटावा, शशि श्रेया लखनऊ, एकाग्र शर्मा इंदौर और अमन अक्षर इंदौर द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here