Home मध्यप्रदेश Today is Akshaya Tritiya; weddings will continue till evening | एमपी में...

Today is Akshaya Tritiya; weddings will continue till evening | एमपी में अक्षय तृतीया पर आज शादियों की धूम: शाजापुर में 1200, छिंदवाड़ा में होंगे 900 विवाह, इंदौर-भोपाल में भी कई सामूहिक सम्मेलन – Indore News

65
0

[ad_1]

अक्षय तृतीया पर प्रदेश भर में विवाह समारोहों की धूम रहेगी। जगह-जगह बारातें निकलेंगी, नगाड़े बजेंगे। डीजे की धूम रहेगी। इंदौर में 200 से ज्यादा स्थानों पर विवाह समारोह होने जा रहे हैं। इनमें से 9 स्थानों पर सामूहिक विवाह होंगे।

Google search engine

.

भोपाल के फंदा में 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। वहीं, अन्य अलग-अलग विवाह समारोह में 81 जोड़ों की शादी होगी।

ग्वालियर में चार समारोह में 172 शादियां की जाएगी। इसी तरह शाजापुर में भी 1200, छिंदवाड़ा में 900, गुना में 66, रतलाम में 6 जोड़ों की शादी होने जा रही है। धार, शाजापुर और उज्जैन में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का महत्व है।

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का महत्व है।

जानिए कहां-कहां रहेगी शादियाें की धूम इंदौर: 70 होटल-गार्डन, 75 बैंड बुक इंदौर में 200 से ज्यादा स्थानों पर शादियों होगी। ग्राम झलारिया में 112 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया कि शहर में सवा से ज्यादा गार्डन हैं। इनमें से 70 से ज्यादा गार्डन बुक हैं। हालांकि, गर्मी की वजह से देव उठनी ग्यारस की तुलना में अक्षय तृतीया पर बुकिंग कम है।

मप्र बैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष सलाम अब्दुल नौशाद ने बताया-

QuoteImage

इंदौर में 150 बैंड संचालक हैं। अक्षय तृतीया पर आधे बुक हैं। ऐसी ही स्थिति घोड़े-घोड़ियों की है। अलग-अलग संचालकों के पास 30 घोड़ियां हैं।

QuoteImage

इसके अलावा 225 से ज्यादा केटरिंग की बुकिंग हो चुकी है। करीब 7 हजार से ज्यादा लोगों की टीम केटरिंग संचालकों से जुड़ी है।

भोपाल: फंदा में होगा 151 जोड़ों का विवाह भोपाल के फंदा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। यह राजधानी का सबसे बड़ा आयोजन है। वहीं, बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में अखिल भारतीय ‎पाल महासभा 51 जोड़ों का विवाह कराएगी। फूल माली समाज ईंटखेड़ी के सम्मेलन में 19 जोड़ों का विवाह होगा। श्री 360 गौत्रिय खटीक समाज सकल पंच‎ भोपाल द्वारा 11 जोड़ों का विवाह सम्मलेन शाहजहांनी पार्क में ‎आयोजित होगा।

ग्वालियर: 172 शादियां, टीमें रोकेंगी बाल विवाह ग्वालियर में 4 सामूहिक विवाह समारोह में 172 शादियां होंगी। इनमें से 120 विवाह नगर निगम के सामूहिक विवाह सम्मेलन में होंगे। इस दौरान बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की टीमों का गठन कर दिया है।

भोपाल के फंदा में होने वाले विवाह सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते विधायक रामेश्वर शर्मा।

भोपाल के फंदा में होने वाले विवाह सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते विधायक रामेश्वर शर्मा।

सोने का भाव 900 रु. बढ़कर 97700 पर पहुंचा अक्षय तृतीया पर इंदौर में सोने के रेट 900 रुपए बढ़ गए। बुधवार को इसकी कीमत 97700 रुपए प्रति दस ग्राम होगी। साल 2021 से तुलना करें, तो चार साल में सोने के दाम 50 हजार रुपए बढ़े हैं। 2021 में सोना 47700 रुपए प्रति दस ग्राम था। हालांकि सोने ने आज तक का सर्वश्रेष्ठ स्तर 22 अप्रैल को छुआ था। उस दिन सोना 99500 रुपए प्रति दस ग्राम बेचा गया है। 2025 में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

सराफा कारोबारी नीलेश सारड़ा ने बताया-

QuoteImage

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और सुख का प्रतीक है। सोना पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। इस दिन धन प्राप्ति के मंत्र और अनुष्ठान प्रभावी होते हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। सोना-चांदी की खरीदी को अच्छा निवेश भी माना जाता है।

QuoteImage

अब जानिए आज के शुभ मुहूर्त

  • सुबह 6 से 9 बजे तक लाभ, अमृत चौघड़िया शुभ हैं।
  • सुबह 10.30 बजे से 11.59 बजे के बीच शुभ का चौघड़िया है। इसमें खरीदी करें।
  • सुबह 11.59 बजे के दोपहर 12.24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इसमें नहीं खरीदे। इसके बाद राहूकाल होगा। 12 बजे से 2 बजे तक कोई खरीदी नहीं करें।
  • दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक गोधूलि वेला तक बहुत अच्छे मुहूर्त हैं। इसमें आभूषण, वाहन खरीद सकते हैं, मकान, दुकान की रजिस्ट्री कर सकते हैं। ​​​​​

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here