Home मध्यप्रदेश Tikamgarh Police Detained Young Man And  girl From Hotel Of Kundeshwar Dham...

Tikamgarh Police Detained Young Man And  girl From Hotel Of Kundeshwar Dham – Amar Ujala Hindi News Live

52
0

[ad_1]

Google search engine

कुंडेश्वर के स्थानीय लोगों को होटल में युवक-युवती के होने की सूचना मिली तो उन्होंने बाहर से ताला लगाकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 


Tikamgarh Police detained young man and  girl from hotel of Kundeshwar Dham

पुलिस ने होटल पहुंचकर युवक-युवती को हिरासत में लिया।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम के एक होटल पर मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने छापा मारकर एक युवक और युवती को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली लाया गया है। स्थानीय व्यक्ति राज किशोर ने बताया कि इस होटल में आए दिन गलत गतिविधियां होती हैं, जिससे ग्रामीण परेशान है। होटल में युवक और युवती के होने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।  टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने बताया कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं, उनके परिजनों को कोतवाली बुलाया गया है।

Trending Videos

ग्रामीणों ने लगाया ताला

दरअसल, कुंडेश्वर के स्थानीय लोगों को होटल में लड़का-लड़की के होने की सूचना मिली तो उन्होंने बाहर से ताला लगाकर पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस होटल में आए दिन गलत  हरकतें होती रहती हैं। कई बार रोकने के बावजूद होटल संचालक लड़के-लड़कियों को कमरा दे देता है। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here