Home मध्यप्रदेश Third day of wrestling mega event in Neemuch | नीमच में कुश्ती...

Third day of wrestling mega event in Neemuch | नीमच में कुश्ती महादंगल का तीसरा दिन: 40 से 65 किलो वजन के पहलवानों के बीच मुकाबला, हजारों लोग देखने पहुंचे – Neemuch News

62
0

[ad_1]

मिट्टी के मैदान पर कुश्ती के दवा-पेच लगाते पहलवान।

Google search engine

नीमच जिले के मनासा में कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ नीमच और श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला करा रही है।

.

आज कुश्ती का तीसरा दिन रहा

कुश्ती महादंगल के तीसरे दिन रविवार को शाम 4 बजे शुरू हुआ मुकाबला दुधिया रोशनी में देर रात तक चला। यह कुश्ती 40 किलो से 65 किलो और उससे अधिक वजन के पहलवानों के बीच हुई। जिसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। दूर-दराज से खेल प्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कमेंट्री बाबू बजरंगी ने की। मंच संचालन हरगोविंद दीवान ने संभाला।

इससे पहले शनिवार को सुबह 10 बजे से मुकाबले शुरू हुए। मंदसौर से गुरु कहार और अभिषेक ग्वाला ने अपने मुकाबले जीते। नीमच के गज्जू सतोले ने भी अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया।

मंदसौर के अजय ग्वाला और प्रिंस ग्वाला ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। उज्जैन से राज बागरी और रोहित बागरी ने अपने मैच जीते। मनासा के शुभम प्रजापत और नवीन ग्वाला ने भी विजय हासिल की।

हजारों लोग मिट्टी के मैदान की कुश्ती देखने पहुंचे।

हजारों लोग मिट्टी के मैदान की कुश्ती देखने पहुंचे।

कई लोग कुश्ती देखने पहुंचे

प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। इनमें इंदौर से मनीष मुहाले और लोकपाल गौहर, डिंडौरी से विजय कुमार भाटिया, रेलवे से राष्ट्रीय पदक विजेता रेहान खान और इंदौर से कपिल गुर्जर शामिल हैं। कुश्ती प्रेमियों और हजारों स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मुकाबलों का आनंद लिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here