Home मध्यप्रदेश Theft by breaking the lock of an empty house | सोने-चांदी के...

Theft by breaking the lock of an empty house | सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुराई, अस्थि विसर्जन में शामिल होने गए थे परिजन

57
0

[ad_1]

टीकमगढ़16 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़ जिले के नगर परिषद पलेरा के वार्ड नंबर 2 में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर में ताला लगा था। सब लोग रिश्तेदार के अस्थि विसर्जन में शामिल होने गए थे। आज दोपहर में जब घर के लोग वापस लौटे तो उन्हें पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पलेरा थाने में दर्ज कराई है।

नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी अशोक कुमार सोनी ने बताया कि उनके भाई का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। बुधवार को उनकी अस्थियां इलाहाबाद जा रही थी। इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ अस्थि विसर्जन में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर में ताला लगा दिया था। गुरुवार दोपहर में जब वापस लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर करीब 10 तोला सोने के जेवर, 200 ग्राम चांदी सहित 2 लाख 60 हजार नगदी चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी मिलाकर 10 लाख रुपए की चोरी बताई है। अशोक कुमार सोनी ने मामले की शिकायत पलेरा थाने में दर्ज कर दी है।

मामले की जांच में जुटी थाना पुलिस

चोरी की सूचना मिलते ही पलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। पुलिस टीम ने घर और आसपास के इलाके में छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here