Home मध्यप्रदेश The youth died in Dehri village of Sleemanabad | स्लीमनाबाद के डेहरी...

The youth died in Dehri village of Sleemanabad | स्लीमनाबाद के डेहरी गांव में हुई थी युवक की मौत: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीने में चोट लगना था, एसपी ने जांच के लिए बनाई विशेष टीम – Katni News

57
0

[ad_1]

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में हुई एक युवक की हत्या के मामले का खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस टीम में माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, महिला थाना प्रभारी एसआई रश्मि सोनकर, एएसआई संतोष सिंह,

Google search engine

.

टीम को नेतृत्व स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर कर रहे हैं। माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी फूलंचद दाहिया (35) 20 जून की रात अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था, जिसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा।

सुबह होने पर गांव के ही आसमानी मंदिर के पास फूलचंद दाहिया मृत स्थिति में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

इस मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फूलचंद दाहिया की मौत सीने में चोट के कारण हुई। जिस पर पुलिस ने 9 जुलाई को अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके बाद अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here