Home मध्यप्रदेश The woman injured in the road accident was taken to the hospital...

The woman injured in the road accident was taken to the hospital on time | शादी में जा रही महिला सड़क पर गिरी: कृषि मंत्री कंसाना के बेटे ने घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया – Morena News

55
0

[ad_1]

रविवार रात करीब 8 बजे मुरैना जिले में एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। पास से गुजर रहे कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के पुत्र और भाजपा नेता बंकू कंसाना ने महिला की मदद की। उन्होंने घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया और अपनी निजी गाड़ी से जिला अस्पता

Google search engine

.

शादी में जा रही थी महिला हादसा सराय छोला थाना क्षेत्र के मैथाना गांव के पास हुआ। रामसहाय नामक व्यक्ति अपनी पत्नी मीरा और बच्चों के साथ बाइक से अजनौदा से मैथाना में शादी में जा रहा था। रास्ते में एक ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मीरा सड़क पर गिर गई। उसके सिर और शरीर में चोटें आईं।

मौके पर पहुंचकर दी मदद उसी समय बंकू कंसाना पास से गुजर रहे थे। भीड़ और घायल महिला को देखकर उन्होंने गाड़ी रोकी। उन्होंने महिला के सिर पर साफी बांधी और प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद अपनी निजी गाड़ी से उसे मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में हालत स्थिर डॉक्टरों ने महिला का तुरंत इलाज शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से हालत अब स्थिर है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here