Home मध्यप्रदेश The team arrived to investigate mass copying in Rewa | रीवा के...

The team arrived to investigate mass copying in Rewa | रीवा के नेहरू कॉलेज में सामूहिक नकल का मामला: जांच करने पहुंची उच्च शिक्षा विभाग की 5 सदस्यीय टीम; कुलपति को भेजेंगे रिपोर्ट – Rewa News

58
0

[ad_1]

रीवा के चाकघाट स्थित नेहरू कॉलेज में ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा में जमकर सामूहिक नकल करवाई गई। छात्र हाथों में मोबाइल लेकर पेपर लिखते नजर आए। पूरी घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया था। जिसमें परीक्षार्थी पैसा देकर नकल करवाने की डील का खुलासा करते हु

Google search engine

.

इसके बाद गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए चाकघाट के नेहरू कॉलेज भेजी गई। जांच टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया। इसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च शिक्षा विभाग और ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति को भेजी जाएगी।

परीक्षा मंगलवार को थी, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। वीडियो में सभी छात्र मोबाइल से नकल करते दिख रहे हैं। यहां कॉलेज में भोज ओपन युनिवर्सिटी की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। मोबाइल लेकर नकल करते हुए जब परीक्षार्थी कैमरे में कैद हुए तो उन्होंने पूरे मामले का खुलासा किया।

नकल कराने लिए 1000 से 1500 रुपए दिए

छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय प्रबंधन खुद नकल कराने की व्यवस्था करता है। परीक्षा दे रहे छात्रों ने ऑन कैमरा बताया कि हर छात्र से 1 हजार से लेकर 1500 रुपए लिए जाते हैं। इस वजह से हमें नकल करने की छूट दी गई है। परीक्षार्थी यह भी कहते नजर आए कि हमने प्रैक्टिकल के लिए भी अलग से पैसे दिए हैं।

कॉलेज में 60 परीक्षार्थी दे रहे थे एग्जाम

चाकाघाट में भोज ओपन यूनिवर्सिटी की एमएससी (M.Sc.) की परीक्षा चल रही थी। इसमें 60 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अभी ओपन यूनिवर्सिटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 10 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को नेहरू स्मारक कॉलेज में डिस्क्रीट मैथमेटिक्स (DISCRETE MATHEMATICS) का पेपर चल रहा था।

क्लासरूम में मौजूद शख्स ने मोबाइल से चीटिंग कर रहे छात्रों का वीडियो बना लिया।

क्लासरूम में मौजूद शख्स ने मोबाइल से चीटिंग कर रहे छात्रों का वीडियो बना लिया।

सामूहिक नकल का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें छात्र हाथों में मोबाइल लेकर नकल करते नजर आए थे। भोज मुक्त यूनिवर्सिटी के कुलपति को भी मामले की जानकारी दी गई है। कल दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया-

QuoteImage

पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। मामले की जांच के लिए जांच टीम भी मौके पर भेजी गई। जांच टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार की है ]जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here