[ad_1]
![]()
मध्य प्रदेश में बारिश ने सड़कों की क्वालिटी की पोल खोल दी है। सड़कों पर हुए गड्ढों का हाल खुद पीडब्ल्यूडी मंत्री की टीम पर हर महीने घूमने वाली चीफ इंजीनियरों की टीम ने देखा और पाया कि जबलपुर-नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग काफी खराब है।
.
यहां सड़कों पर भी पेच रिपेयर की आवश्यकता है जिसे लेकर संभागीय प्रबंधक को निर्देशित किया है। इसी तरह रीवा संभाग में आशापुर-हरदा मार्ग, सीधी-सिंगरौली मार्ग की हालत खराब है जिसे सुधारने के लिए कहा है।
चीफ इंजीनियरों की टीम ने सतना जिले के छिंदा-शिवपुर-सेमरी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल की फिनिशिंग कार्य में कमियां पाई हैं। इसके लिए संबंधित कार्यपालन यंत्री को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी भवनों के एक्सपेंशन जॉइंट्स का मरम्मत कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा है।
सात सीई ने 34 निर्माण कार्यों का निरीक्षण देखा 5 जुलाई को सात मुख्य अभियंताओं की टीमों ने हरदा, जबलपुर, गुना, खंडवा, सतना, शाजापुर एवं निवाड़ी जिलों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के लिए कुल 34 निर्माण कार्यों को रैंडम आधार पर चयनित किया है।
इनमें 14 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क व पुल), 11 कार्य पीआईयू (भवन), 6 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 2 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम तथा 1 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग का शामिल था।
वीसी से हुई समीक्षा निरीक्षण के बाद प्रतिवेदन की समीक्षा आरके मेहरा तकनीकी सलाहकार मप्र सड़क विकास निगम की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता केपीएस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एसआर बघेल, अनिल श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता एआर सिंह सहित अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।
यह हुई कार्रवाई और मिली गड़बड़ी
- रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर जिले के अमझर-लोहकारी-पढवार मार्ग (परफॉर्मेंस गारंटी अंतर्गत) का कार्य उत्कृष्ट पाया गया, जिसके लिए कार्यपालन यंत्री शिवेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी अतुल चौकसे एवं ठेकेदार मेसर्स अतुल खरे की सराहना की गई।
- खंडवा जिले में सीएम राइज स्कूल भवन तथा निवाड़ी जिले में सीएमएचओ कार्यालय एवं 100 बिस्तरीय अस्पताल भवन का निर्माण कार्य भी संतोषजनक पाया गया।
- रीवा संभाग में रीवा-बनकुइया-सेमरिया मार्ग का कार्य अच्छा पाया गया। आशापुर-हरदा मार्ग पर पेच रिपेयर कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
- सीधी-सिंगरौली मार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य प्रारंभ हैं। जबलपुर-नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग पर भी पेच रिपेयर की आवश्यकता बताई गई है जिसे लेकर संभागीय प्रबंधक को निर्देशित किया है।
- समीक्षा में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी भवनों के एक्सपेंशन जॉइंट्स का संधारण कार्य प्राथमिकता से कराया जाए, जिसके लिए प्रमुख अभियंता (भवन) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है।
- सतना जिले के छिंदा-शिवपुर-सेमरी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल की फिनिशिंग कार्य में कमियां पाई गईं। इसके लिए संबंधित कार्यपालन यंत्री को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने निर्देश दिए गए।
- सभी अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे औचक निरीक्षण अथवा अन्य अवसरों पर सड़कों की स्थिति, पॉटहोल्स या अन्य आवश्यक सुधार कार्यों से संबंधित जानकारी लोकपथ मोबाइल ऐप में अनिवार्य रूप से दर्ज करें, जिससे समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
[ad_2]
Source link









