Home मध्यप्रदेश The minor girl was found in 2 days | नाबालिग लड़की को...

The minor girl was found in 2 days | नाबालिग लड़की को 2 दिन में ढूंढा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस ने उज्जैन से बरामद कर परिवार को सौंपा – Dewas News

58
0

[ad_1]

देवास पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुरुवार को एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। विजयागंज मंडी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 30/2025 के तहत यह लड़की पिछले दो दिनों से लापता थी।

Google search engine

.

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और उप पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिता सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

लड़की के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम को पता चला कि लड़की उज्जैन में है। पुलिस ने 26 फरवरी 2025 को उज्जैन से लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़की के बयान और न्यायालय में दिए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि वर्ष 2025 में देवास पुलिस ने अब तक 44 नाबालिग बच्चों के अपहरण के मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कुल 52 बच्चों को सकुशल बरामद किया जा चुका है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here