Home मध्यप्रदेश The leopard was dragging the dead calf | मृत बछड़े को घसीटकर...

The leopard was dragging the dead calf | मृत बछड़े को घसीटकर ले जा रहा था तेंदुआ: किसानों ने टॉर्च जलाकर भगाया; 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम – Dhar News

65
0

[ad_1]

30 मिनट तक खेत में घूमता रहा तेंदुआ।

Google search engine

धार के सरदारपुर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। मांगोद-मनावर हाईवे के पास स्थित अमका झमका तीर्थ के पास रविवार की एक तेंदुए ने गाय के बछड़े का शिकार किया था। सोमवार रात फिर से तेंदुआ वहां वापस आया। वो मृत बछड़े को घसीटकर ले जा रहा था। जैसे ही किसा

.

घटना किसान राहुल परिहार के खेत में हुई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते किसान अपने मवेशियों की सुरक्षा खुद की जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं। वो तेंदुए को अपने खेत से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को किसान राहुल परिहार के खेत से इसकी फोटो भी सामने आई है।

किसानों ने टॉर्च दिखाकर तेंदुए को भगाया किसानों ने बताया कि तेंदुआ मृत बछड़े काे घसीटते हुए ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि खेत पर अन्य मवेशी भी मौजूद हैं, जिसके चलते वो खेत के कमरे पर सुरक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही तेंदुए की आवाज सुनाई दी तो हमने टाॅर्च दिखाई। इससे तेंदुआ वहां से भागकर फसल में छुप गया। हमने शोर मचाया व लगातार रोशनी की तो वो कुछ देर बाद फसल से निकलकर जंगल की तरफ भाग गया।

रात में 30 मिनट तक तेंदुए को भगाने का सिलसिला चलता रहा।

रात में 30 मिनट तक तेंदुए को भगाने का सिलसिला चलता रहा।

‘बड़ी संख्या में नहीं होते तो हो जाता शिकार’ परिहार ने बताया अगर हम बड़ी संख्या में नहीं होते तो निश्चित ही वो अन्य मवेशियों का शिकार कर सकता था। उन्होंने कहा कि की करीब 30 मिनट तक ऐसा चलता रहा।

रेंजर बोले- जल्द लगेगा पिंजरा इस संबंध मे वन विभाग के रेंजर शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि तेंदुए कि लगातार मूवमेंट उसी स्थान पर हो रही है। हमने वरिष्ठ अधिकारियो को पत्र लिख दिया है। सम्भवत आज शाम को ही पिंजरा लगाया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here