Home मध्यप्रदेश The Jatadhari Mahakaleshwar God is adorned by offering a silver moon crown...

The Jatadhari Mahakaleshwar God is adorned by offering a silver moon crown and a Rudraksha garland | मंगलवार भस्म आरती दर्शन: जटाधारी महाकालेश्वर भगवान को रजत चंद्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर श्रृंगार – Ujjain News

63
0

[ad_1]

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्तिवाचन कर, घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा ली गई और सभा मंडप वाले चांदी के पट खोले गए। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारियों न

Google search engine

.

जटाधारी महाकालेश्वर भगवान को रजत चंद्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर श्रृंगार किया गया। त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल को चंदन अर्पित किया गया। नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।

मंगलवार भस्म आरती दर्शन।

मंगलवार भस्म आरती दर्शन।

जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल को रजत चंद्र त्रिशूल मुकुट, भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म अर्पित की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला भगवान महाकाल ने धारण की। फल और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया।

झांझ, मंजीरे और डमरू के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here