Home मध्यप्रदेश The husband’s body was found soaked in blood in the house |...

The husband’s body was found soaked in blood in the house | घर में पति का शव खून से लथपथ मिला: पन्ना में पत्नी दो बच्चों के साथ गायब, दो महीने पहले हुई थी शादी – Panna News

59
0

[ad_1]

घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के बघवार कला गांव की है।

Google search engine

पन्ना जिले में एक नवविवाहित युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रैपुरा थाना क्षेत्र के बघवार कला गांव में 35 साल के नन्नू लाल सोनी का शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला। मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।

.

घटना 10 जुलाई की रात की है। मृतक की पत्नी अर्चना सोनी अपने दो बच्चों के साथ घटना के बाद से लापता है। नन्नू लाल ने दो महीने पहले 28 मई को उत्तर प्रदेश की रहने वाली अर्चना से शादी की था। अर्चना के पहले विवाह से दो बच्चे हैं।

खून से लथपथ पड़ा मिला शव

घटना का पता तब चला जब 11 जुलाई की सुबह मृतक का फोन नहीं उठा। माता-पिता ने कमरे में जाकर देखा तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

हत्या के आरोपियों की तलाश जारी

एसडीओपी राजेन्द्र मोहन दुबे के अनुसार, शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है। पत्नी और बच्चों के मिलने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। हम आसपास के सीसीटीवी भी देख रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here