Home मध्यप्रदेश The husband killed his wife and hid in the forest | पत्नी...

The husband killed his wife and hid in the forest | पत्नी की हत्या कर पति जंगल में छिपा: मैहर में घरेलू विवाद के बाद कुदाल से किया वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Satna News

59
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से हत्या कर दी। ताला थाना क्षेत्र के नौसा गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे यह घटना हुई।

Google search engine

.

58 वर्षीय कलावती यादव और उनके पति शारदा यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर शारदा ने कुदाल से कलावती पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कलावती चारपाई पर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई।

लौटते समय रास्ते में दिखा पिता घटना के समय मृतका का बेटा रामबहादुर कॉलेज गया हुआ था। वापस लौटते समय उसे रास्ते में पिता दिखे। घर पहुंचने पर उसने मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी।

गांव के पास जंगल से गिरफ्तार किया पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा। पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी शारदा को शाम को गांव के पास स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। अमरपाटन की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने जांच टीम को सभी जरूरी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here