Home मध्यप्रदेश The first Monday of Savan was celebrated with devotion | सावन का...

The first Monday of Savan was celebrated with devotion | सावन का पहला सोमवार भक्ति भाव से मनाया: रंग-बिरंगे छातों से सजे भगवान गढ़कैलाश महादेव; शाम को 1111 दीपों से होगी महाआरती – Ratlam News

62
0

[ad_1]

रतलाम में सावन का पहला सोमवार भगवान भोले की भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। शहर के अति प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर के गर्भगृह को रंग-बिरंगी रंगों के छातों से सजाक

Google search engine

.

रतलाम में सुबह से ही शिवालयों में ओम् नम: शिवाय की गुंज सुनाई दे रही है। भगवान भोले का पंचामृत व बिल पत्रों से अभिषेक किया गया। शहर के अमृत सागर तालाब किनारे स्थित श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर सुबह से लेकर दोपहर तक दर्शन के लिए भक्तों का सिलसिला जारी रहा। यह देर रात तक जारी रहेगा। शाम को यहां पर 1111 दीपों से महाआरती की जाएगी।

श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर अभिषेक करते हुए।

श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर अभिषेक करते हुए।

शास्त्री नगर सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। यहां मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भगवान विश्वनाथ का मंत्रों के उच्चारण के साथ अभिषेक किया। रतलाम से बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर तक भक्ति भाव से कावड़ यात्रा निकाली गई।

सैलाना के अडवानिया स्थित केदारेश्वर महादेव पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही। सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में शाम को शहर के अनेक शिवालयों में महाआरती कर धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।

श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।

श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर को रोशनी से सजाया।

श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर को रोशनी से सजाया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here