Home मध्यप्रदेश The first journey of MP’s only heritage train | MP की इकलौती...

The first journey of MP’s only heritage train | MP की इकलौती हेरिटेज ट्रेन का पहला सफर: पातालपानी टू कालाकुंड के पहाड़ और झरनों का अनदेखा नजारा.. – Mhow News

54
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश की इकलौती पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन वीकैंड पर फिर चलना शुरू हो गई। रोमांचक सफर में चार से ज्यादा झरने और पिकनिक स्पाट्स हैं। चेयर AC कार और नॉर्मल सीट दोनों ऑप्शन है।

Google search engine

.

ट्रेन हर शनिवार और रविवार को ही चलेगी और अगले कुछ वीकैंड में ट्रेन बुकिंग फुल हो गईं हैं।। इंदौर से पातालपानी 38 किमी दूर है। यहां अभी सिर्फ सड़क मार्ग से जा सकते हैं। दैनिक भास्कर ने पहला सफर कर हेरिटेज ट्रेन से जुड़े हर पहलू को बताने की कोशिश की है..

2018 में हुई थी शुरुआत

पातालपानी से कालाकुंड की वादियों के ट्रैक को 2018 में हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था। इसी के साथ प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत हुई थी। महू-पाताल पानी-कालाकुंड तक चलने वाली यह हेरिटेज ट्रेन शुरुआत से ही यात्रियों को खूब रास आई। प्रत्येक वर्ष वर्षा काल में इसका संचालन किया जा रहा था। बता दें कि यह रेलवे लाइन वर्ष 1877 में बिछाई गई थी। कुछ वर्ष पहले इस ट्रैक को बंद करने की योजना थी, लेकिन पर्यटन स्थल को देखते हुए यहां छोटी ट्रेन चालू रखी गईं।

2023 में पातालपानी तक सिटी बस चलाई थी

2023 में यानी पिछले साल हेरिटेज ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को पाताल पानी तक सड़क मार्ग से जाने की सुविधा दी गई थी। यात्री इंदौर से सिटी बस के जरिए इंदौर से पाताल पानी तक 32 किमी का सफर करके पहुंच थे। वहीं इस साल रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डेमू चलाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस साल सिटी को नहीं चलाया जाएगा। बता दें कि हेरिटेज ट्रेन का संचालन हर साल गर्मी आते ही मार्च माह से बंद कर दिया जाता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here