Home मध्यप्रदेश The festival of is being celebrated with great joy in Neemuch. People...

The festival of is being celebrated with great joy in Neemuch. People have installed the idol of Lord Ganesha in their homes. | शहर में 3 जगह हो रहा विसर्जन, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

50
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Neemuch
  • The Festival Of Is Being Celebrated With Great Joy In Neemuch. People Have Installed The Idol Of Lord Ganesha In Their Homes.

नीमच15 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के पर्व पर नीमच के लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अनंत चतुर्दशी के पर्व के पर घरों और गणेश पंडाल में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने का सिलसिला जारी है।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नीमच नगर पालिका के द्वारा भी तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए नगर पालिका ने शहर में तीन स्थानों पर मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की है। जिसमें संजीवनी तालाब, शिव घाट और सीताराम जाजू सागर डेम शामिल है। जहाँ पर लोग जाकर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे है।

वहीं जो लोग की सुविधा और ऐसे लोगो जो किन्हीं कारणों से इन तीनों स्थानों पर प्रतिमा विसर्जित नहीं कर पा रहे हैं। उनके लिए शहर कई स्थानों पर नगर पालिका के द्वारा मूर्ति संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं।

जिसमें नीमच सिटी में पिपली चौक, कोट मोहल्ला, भारत माता चौराहा, चौकन्ना बालाजी, ग्वालटोली, बंसल चौराहा, इंदिरा नगर आदि स्थान शामिल है। यहां पर संग्रहीत की गई मूर्तियों को विधि विधान, श्रद्धा भाव और सम्मान के साथ नगरपालिका के कर्मचारी द्वारा विसर्जन किया जाएगा।

उधर नगर पालिका व प्रशासन के द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा के मध्य नजर बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं।

ढोल नागड़ों के साथ लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने विसर्जन स्थल पर पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि भगवान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here