Home मध्यप्रदेश The couple went out for a picnic | पिकनिक के लिए निकला...

The couple went out for a picnic | पिकनिक के लिए निकला था दंपती: पति को पेड़ से बांध पत्नी से गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकाया भी; पुलिस ने 2 संदिग्धों को पकड़ा – Rewa News

58
0

[ad_1]

जिले में सोमवार को दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। पांच आरोपियों ने पहले पति को पेड़ से बांधा फिर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात गुढ़ थाना के भैरव बाबा क्षेत्र में हुई है। पुलिस का कहना है ​कि दो संदिग्धों काे पकड़ा है। सभ

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार, युवा दंपती पिकनिक मनाने के लिए सोमवार दोपहर भैरव बाबा क्षेत्र गया था। यहां उन्हें देखते ही आरोपियों ने पहले पति के साथ मारपीट की। फिर युवती से ज्यादती की। सभी आरोपी नशे में थे। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। दपंती को धमकी भी दी कि केस दर्ज कराया तो इसे वायरल कर देंगे।

पीड़ित दंपती ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया है। दंपती कॉलेज में पढ़ते हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल की जा रही है।

कांग्रेस का आरोप… और पुलिस की सफाई

कॉन्क्लेव पर पुलिस का फोकस, केस दबाए रखा कांग्रेस का आरोप है कि सोमवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाता रहा। लेकिन पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस बुधवार को रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए इस मामले को दबाए रखा।

तत्काल केस दर्ज किया, आरोिपयों को भी पकड़ेंगे घटना 21 अक्टूबर की दोपहर में हुई है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने 50-60 संदिग्धों को राउंडअप किया था, इनमें दो प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – विवेक सिंह, एसपी रीवा

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here