Home मध्यप्रदेश The condition of Nehru Stadium should be improved | नेहरू स्टेडियम में...

The condition of Nehru Stadium should be improved | नेहरू स्टेडियम में 1 माह से खेल गतिविधियां बंद: इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के बाद हालात हुई खराब; मैदान में मुर्रम, खेल संगठनों ने जताई नाराजगी – Ratlam News

72
0

[ad_1]

नगर निगम के प्रभारी आयुक्त अनिल भाना को ज्ञापन सौंपते खेल संगठन पदाधिकारी।

Google search engine

रतलाम के नेहरू स्टेडियम में 27 जून को हुए इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के बाद से मैदान की हालत बेहद खराब है। स्टेडियम में डाली गई मुर्रम अब तक नहीं हटाई गई है। इससे खिलाड़ी मैदान में अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। पिछले एक महीने से सभी खेल गतिविधियां बंद हैं। इस

.

स्टेडियम की दशा सुधारने और भविष्य में इसे खेल के अलावा किसी अन्य आयोजन के लिए उपयोग न करने की मांग को लेकर जिला खेल संघ ने नगर निगम के प्रभारी आयुक्त अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा, “स्वतंत्रता के बाद से अब तक स्टेडियम की यह सबसे खराब स्थिति है। अगले माह शालेय खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं, लेकिन मैदान अनुपयोगी होने से तैयारी नहीं हो पा रही है।”

सीएम ने की थी ₹5 करोड़ की घोषणा इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए ₹5 करोड़ की घोषणा की थी। खेल संगठनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस योजना पर काम शुरू किया जाए।

प्रभारी आयुक्त ने दिया आश्वासन नगर निगम प्रभारी आयुक्त अनिल भाना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मैदान के दुरुस्तीरकण का कार्य जारी है। इसे और गति दी जाएगी ताकि जल्द ही स्टेडियम खेलने योग्य हो सके। खिलाड़ियों और खेल संगठनों की मांग है कि स्टेडियम को केवल खेल गतिविधियों के लिए ही आरक्षित रखा जाए।

यह रहे मौजूद जिला कबड्डी संघ के आरसी तिवारी, तैराकी संघ के अनुज शर्मा, राजा राठौड़, वालीवॉल संघ के देवराज यादव, टेबल टेनिस संघ के अखिलेश गुप्ता, बास्केटबॉल संघ के देवेंद्र वाधवा, जिला खो-खो संघ के हार्दिक कुरुवारा, कमलनयन व्यास, आशुतोष क्लब के राहुल श्रीवास्तव, भूपेंद्रसिंह राठौर, नितिन राठौड़, मॉर्निंग स्टार के जुली शर्मा, जयपाल सिंह, हॉकी संघ के कृष्णगोपाल, एथेलेटिक्स संघ के प्रकाश पंवार उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here