Home मध्यप्रदेश The collector inspected the Chaardwari stepwell | कलेक्टर ने छारद्वारी बावड़ी का...

The collector inspected the Chaardwari stepwell | कलेक्टर ने छारद्वारी बावड़ी का किया निरीक्षण: बावड़ी की सफाई और गहरीकरण के दिए निर्देश – Niwari News

54
0

[ad_1]

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को छरद्वारी बावड़ी ओरछा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Google search engine

.

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश समेत तमाम जिलों में बावड़ियों, तालाबों और नदियों की मानसून से पूर्व सफाई कर उनका गहरीकरण किया जा रहा है। इसको करने का उद्देश्य बारिश के जल को जमीन में संरक्षित करना है। इसको लेकर निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को ओरछा की छरद्वारी बावड़ी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को बावड़ी की सफाई और उसके गहरीकरण के निर्देश दिए। इस साल पड़ी भीषण गर्मी और बढ़ते जलसंकट को लेकर पूरे प्रदेश में वर्षा के जल को सहेजने का अभियान चला रखा है।

इसी क्रम में हर जिले के कलेक्टर अपने अपने जिले के जल स्त्रोतों का निरीक्षण कर वर्षा के जल को सहेजने की व्यवस्थाओं में लगे हुए है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विश्वकर्मा के साथ साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहन सक्सेना के साथ साथ संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थिति रहें।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here