Home मध्यप्रदेश The body of a woman from Ratlam was found in Jhabua district...

The body of a woman from Ratlam was found in Jhabua district | रतलाम की महिला का शव झाबुआ जिले में मिला: माही नदी के किनारे क्षत-विक्षत हालात में था, एक सप्ताह से थी लापता – Ratlam News

57
0

[ad_1]

रतलाम की एक महिला का शव झाबुआ जिले के ग्राम करवड़ में माही नदी के पास से मिला है। महिला अपने घर से 6 दिन पहले गायब हुई थी। महिला की रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज है। महिला की शिनाख्ती के बाद झाबुआ पुलिस शव को लेकर रतलाम आई। परिजनों

Google search engine

.

मृतिका का नाम रचना (39) पति भगवती लाल उपाध्याय निवासी वर्धमान नगर है। महिला का शव क्षत-विक्षत हालात में झाबुआ जिले के गांव करवड़ थाना क्षेत्र में माही नदी के समीप गांव घुघरी में मिला था। मंगलवार देर रात झाबुआ पुलिस ने रतलाम थाना औद्योगिक क्षेत्र से संपर्क किया। बताया जाता है कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। प्लास्टिक लपेटी हुई थी। चेहरे की हालात भी काफी खराब थी। महिला की शिनाख्ती के बाद परिजनों को बुधवार शव सौंपा गया। झाबुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतिका के एक बेटी (19) व बेटा (13) का है। बताया जाता है कि मृतिका का मायका भी रतलाम ऋंगी नगर में है। पति रसोई बनाने का काम करता है। मृतिका के माता-पिता परिवार में रिश्तेदार की मौत होने पर अस्थिया लेकर हरिद्वार गए हुए है।

जानकारी सामने आई है कि महिला 5-6 दिन पहले अपने सुसराल से मायके आने का बोल घर से निकली थी। जब मृतिका घर नहीं लौटी तो ससुराल वालों ने मायके से खबर ली। नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। चूंकि शव झाबुआ जिले में मिला है तो पूरे मामले की जांच वहीं की पुलिस कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here