Home मध्यप्रदेश The body found in Dholavad Dam was identified | धोलावाड़ डेम में...

The body found in Dholavad Dam was identified | धोलावाड़ डेम में मिले शव की हुई शिनाख्त: कटनी का रहने वाला था युवक, 8 फरवरी से था लापता; आज होने वाली थी शादी – Ratlam News

62
0

[ad_1]

शुभम तिवारी के रूप में युवक की पहचान हुई।

Google search engine

रतलाम में मंगलवार शाम रावटी से 8 किमी दूर धोलावाड़ डेम में मिले करीब 28 साल के युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान शुभम तिवारी रूप में हुई जो नई बस्ती कटनी का रहने वाला था। यह अपने घर से 8 फरवरी से लापता था। 20 फरवरी (गुरुवार) को युवक की शाद

.

ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार(18 फरवरी) रात को रावटी थाना पुलिस ने धोलावाड़ डेम पहुंचकर शव को निकाला। शव मेडिकल कॉलेज की में रखवाया। शव करीब दो दिन पुराना था। शरीर पर जनेऊ मिली थी। पुलिस ने आसपास के जिलों में सोशल मीडिया के माध्यम से इसका फोटो पहुंचाया। तब जाकर शिनाख्त हो पाई।

मंगलवार की शाम धोलावाड़ डेम में मिला था शव।

मंगलवार की शाम धोलावाड़ डेम में मिला था शव।

रावटी थाना पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दी। युवक कटनी के बड़वारा क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर था। यह अपने घर से बिना बताए 8 फरवरी से लापता था। 12 फरवरी को तिलक की रस्म होने वाली थी। 20 फरवरी को शादी थी। यह कटनी से यहां तक कैसे आया। किससे मिला। डेम तक कैसे पहुंचा। इन सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

युवक के कपड़ों की जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बॉडी के पास मोबाइल मिला, लेकिन सिम नहीं थी। इस नंबर की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। रावटी पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों के आने के बाद स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। सुसाइड व हत्या के एंगल से भी जांच की जाएगी।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया सारे पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here