Home मध्यप्रदेश TCS manager walked for 2 hours before committing suicide | सुसाइड से...

TCS manager walked for 2 hours before committing suicide | सुसाइड से पहले TCS मैनेजर 2 घंटे पैदल घूमती रही: गार्ड बोला- न तो वो परेशान दिखी और न घबरा रही थी, मुझ से हंसकर बात की… – Indore News

60
0

[ad_1]

टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन के सुसाइड केस में सिक्योरिटी गार्ड ने खुलासा किया है। मेन गेट पर एंट्री के दौरान सुरभि ने गार्ड से बातचीत की थी। तब उसका व्यवहार सामान्य था। न तो वो परेशान थी और न ही घबरा रही थी। गार्ड से उसने अच्छे से हंसकर बात

Google search engine

.

BCM हाइट्स के गार्ड रामानंद शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया : बिल्कुल भी परेशान नहीं लगी

मेरी ड्यूटी सुबह 8 से रात 8 बजे तक की है। करीब 8-9 महीने से ही यहां ड्यूटी पर हूं। जब सुरभि जैन आई तो मैं ही ड्यूटी पर था। पहले कभी उसे यहां नहीं देखा था। बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थी। उसने बताया कि बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 704 में फ्लैट देखने आई हूं। ब्रोकर आएगा तब जाऊंगी। एंट्री के लिए कहा था तो कहने लगी कि ब्रोकर के आने पर कर दूंगी। मैंने मना किया कि ऊपर जाना अलॉऊ नहीं है। तब बोली कि मैं ऊपर नहीं जाऊंगी नीचे ही घूमती रहूंगी। करीब 12.30 बजे आई थी और 2.30 बजे तक नीचे ही अकेली घूमती रही। तब तक ब्रोकर नहीं आया था।

पहले ए ब्लॉक में गई। फिर बी ब्लॉक में गई। यहां दोनों जगह गार्ड मौजूद थे। इसके बाद वो सी ब्लॉक में गई, वहां गार्ड नहीं था। यहां से वो करीब पौने तीन बजे ऊपर गई। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता। मैं पीछे की तरफ ड्यूटी ही कर रहा था। ऊपर जाकर उसने छलांग लगा दी। ऑफिस में झाड़ू पोंछा करने वाली बाई ने घटना के बारे में बताया।

सोमवार को बीसीएम हाईट्स की 8वीं मंजिल के कूदकर सुरभि जैन (37 साल) ने खुदकुशी कर ली थी। सुरभि टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थी। घर से वो ऑफिस जाने का कहकर निकली थी लेकिन ऑफिस नहीं पहुंची। बाद में घर वालों को सीधे उसके सुसाइड की खबर मिली। सुसाइड से पहले उसने अपने पापा को फोन पर मैसेज किया था। वो पिता की इकलौती बेटी थी। मां की मौत हो चुकी है।

सोमवार को बीसीएम हाईट्स की 8वीं मंजिल के कूदकर सुरभि जैन (37 साल) ने खुदकुशी कर ली थी। सुरभि टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थी। घर से वो ऑफिस जाने का कहकर निकली थी लेकिन ऑफिस नहीं पहुंची। बाद में घर वालों को सीधे उसके सुसाइड की खबर मिली। सुसाइड से पहले उसने अपने पापा को फोन पर मैसेज किया था। वो पिता की इकलौती बेटी थी। मां की मौत हो चुकी है।

अभी गाड़ी मल्टी में ही खड़ी है

करीब दो घंटे तक सुरभि मल्टी के नीचे ही घूमती रही। लेकिन दोबारा वो गार्ड रामानंद शर्मा की तरफ नहीं आई। उस तरफ अकेले में सुरभि किसी से फोन पर बात कर रही थी या नहीं ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जिस गाड़ी से सुरभि आई थी। वो अभी भी वहीं पीछे की तरफ पार्किंग में खड़ी है। गाड़ी नंबर एमपी09डीएच8049 है। गाड़ी 2 से 5 महीने पुरानी होगी। मल्टी में आने-जाने वाले हर शख्स की एंट्री का दावा गार्ड ने किया है।

पिता बोले- तलाक होने से तनाव में थी

टीआई सीबी सिंह के मुताबिक टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि तलाकशुदा थीं। उसका मोबाइल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर मिला। उसने आखिरी मैसेज अपने पापा को किया था। इसमें लिखा था- आई एम सॉरी पापा।

पिता अशोक जैन ने बताया सुरभि की करीब 9 साल पहले शादी कर दी थी। कुछ ही दिनों में तलाक हो गया। उसकी सभी सहेलियों और दोस्तों की शादी हो चुकी थी। उनके बच्चे भी थे। इससे सुरभि को हमेशा लगता था कि वह अपनी लाइफ को अच्छे तरीके से नहीं जी पा रही है। उसके डिप्रेशन का इलाज अहमदाबाद में चल रहा था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here