Home मध्यप्रदेश Suspicious death of Bengali artisan | पत्नी मेडीकल से वापस आई तब...

Suspicious death of Bengali artisan | पत्नी मेडीकल से वापस आई तब दरवाजे पर गिरे पड़े था पति

56
0

[ad_1]

इंदौर35 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के आजाद नगर इलाके में रहने वाले बंगाली कारीगर की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई। पेट में गैस होने के चलते पत्नी मेडीकल पर ईनो लेने गई। जब वापस आई तो पति दरवाजे के यहां गिरा पड़ा मिला। उसे ऑटो रिक्शा से पत्नी एमवाय लेकर पहुंची। यहां चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक नूरी नगर में रहने वाले इसराईल शेख(40) को उसकी पत्नी संध्या उपचार के लिये बुधवार देर शाम एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। संध्या ने बताया कि पति ओर वह काम से घर आए। करीब 7 बजे के लगभग पति ने पेट में गैस ओर जलन होने की बात की। तब संध्या ने कहां कि वह मेडीकल से ईनो ला देती है। वह ईनो लेने गई तब पति दरवाजे के यहां गिरे पड़े मिले। आसपास के लोगो से मदद लेकर वह उन्हें सीधे अस्पताल लेकर पहुंची।
बंगाल से आए, यही लव मेरिज की
संध्या ने बताया कि इसराईल शेख बंगाली कारीगर है। करीब 15 साल से इंदौर में ही रह रहे है। काम के दौरान दोनो की पहचान हुई। इसके बाद प्रेम संबध होने के बाद मंदिर में शादी की। वह अपने परिवार से अलग नूरी नगर में किराये से रहने लगे। दोनो का एक बेटा ओर बेटी है। पुलिस के मुताबिक संभवत हार्ट अटैक से मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here