[ad_1]

घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्वालियर में स्ट्रीट डॉग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। कंपू क्षेत्र के अबडापुरा में गुरुवार दोपहर एक 5 वर्षीय मासूम नायरा खान पर उस समय एक स्ट्रीट डॉग ने जानलेवा हमला कर दिया, जब वह घर के बाहर दरवाजे पर ख
.
डॉग बच्ची के पैर को दांतों में दबाकर घसीटने लगा। बच्ची की चीख सुनकर पास में मौजूद तीन युवक तुरंत दौड़े और किसी तरह कुत्ते की पकड़ से मासूम को छुड़ाया। लेकिन तब तक वह उसके पैर में गहरे जख्म कर चुका था और मांस का हिस्सा नोच चुका था।
परिजन तुरंत बच्ची को जयारोग्य अस्पताल (JAH) के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां करीब आधा दर्जन टांके लगाए गए। इलाज के बाद उसे पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब बच्ची की हालत स्थिर है।
6 महीने में 4500 को लगे एंटी रैबीज इंजेक्शन
ग्वालियर में स्ट्रीट डॉग के काटने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। JAH के PSM विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी से 1 जुलाई 2025 के बीच करीब 4500 मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। इनमें से पिछले 10 दिन में ही 350 लोग अस्पताल पहुंचे हैं।
अगर इसमें जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और नगर निगम की डिस्पेंसरियों को भी शामिल करें, तो डॉग बाइट के शिकार लोगों की संख्या और अधिक हो सकती है।
डॉग बाइट में क्या करें? – विशेषज्ञ की सलाह
- घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से कम से कम 10 मिनट तक धोएं।
- एंटीसेप्टिक सोल्यूशन लगाएं।
- मिर्च या कोई देसी उपाय न करें, इससे घाव और बिगड़ सकता है।
- जितनी जल्दी हो सके, नजदीकी अस्पताल में जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाएं।
[ad_2]
Source link









