Home मध्यप्रदेश Storm damages houses in Bilonia | आंधी से बिलौनिया में घरों में...

Storm damages houses in Bilonia | आंधी से बिलौनिया में घरों में नुकसान: ग्रामीण तहसीलदार ने किया निरीक्षण; कई घंटों तक अंधेरे में रहे कई इलाके – Guna News

58
0

[ad_1]

नुकसान का निरीक्षण करते तहसीलदार ग्रामीण।

Google search engine

गुना में मंगलवार को जमकर बादल बरसे। सुबह से बादल छाए हुए थे, जो दोपहर होते होते बरस गए। दोपहर 2:30 बजे से बारिश शुरू हुई, जो एक घंटे से ज्यादा देर तक चलती रही। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। लोगों ने बारिश में नहाकर लुत्फ उठा

.

बता दें कि प्रदेश में 18 जून तक मॉनसून आने की संभावना जताई गई थी। गुना में पिछले तीन दिनों से जमकर गर्मी पड़ रही थी। काफी तीखी धूप पद रही थी। तेज उमस से नागरिक परेशान थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालत यह थे कि नगरपालिका को पेयजल सप्लाई एक दिन छोड़कर करने का निर्णय लेना पड़ा। मंगलवार सुबह से तेज धूप थी। गर्म हवाएं चल रही थीं। लेकिन दोपहर होते होते आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर 2:50 बजे से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। एक घंटे से ज्यादा समय तक बादल बरसे रहे। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और नागरिकों को गर्मी से राहत मिली।

तहसीलदार ने किया निरीक्षण

मंगलवार के प्री-मॉनसून के दौरान आयी तेज आंधी और बारिश के कारण हुई क्षति पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार कराने के निर्देश कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा संबंधित राजस्‍व अधिकारियों को त्‍वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके चलते गुना ग्रामीण तहसीलदार कमल मण्‍डेलिया द्वारा टीम सहित गुना तहसील के बिलौनिया गांव में मौके पर जाकर मुआयना किया। पीड़ित हितग्राहियों को आरबीसी 6(4) के अंतर्गत आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार कराने की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here