Home मध्यप्रदेश Stone pelting between two parties over cow ownership | गाय के मालिकाना...

Stone pelting between two parties over cow ownership | गाय के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में पथराव: 6 साल का मासूम गंभीर घायल, ग्वालियर रैफर, चार पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार – Shivpuri News

54
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव में बुधवार को एक गाय पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा की बात पथराव तक पहुंच गई।

Google search engine

.

पत्थरबाजी में 6 साल का बच्चा घायल हो गया। सिर पर गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज और बाद में ग्वालियर रैफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीला गांव के रहने वाले एक परिवार ने कुछ महीनों से एक गाय को बांधकर रखा था। बुधवार को गांव के ही कमलू जाटव, अंकित, सत्येन्द्र व संजीव जाटव, वंशकार परिवार के यहां पहुंचे और बोले यह गाय हमारी है। इसे हम लेकर जाएंगे।

वंशकार परिवार ने कहा- इस गाय को हम सालभर से पाल रहे हैं। गाय हम नहीं देंगे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी से 6 साल का देव वंशकार गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर संजीव जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी कमलू, अंकित व सत्येन्द्र अभी फरार है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here