Home मध्यप्रदेश ‘Staying away from drugs is important’ program concludes in Mandla | मंडला...

‘Staying away from drugs is important’ program concludes in Mandla | मंडला में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ कार्यक्रम का समापन: एसपी बोले-जब बच्चे नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक होंगे, तो वे दूसरों को भी प्रेरित करेंगे – Mandla News

63
0

[ad_1]

कार्यक्रम के समापन पर जागरूकता रैली निकाली गई।

Google search engine

मंडला में 15 से 30 जुलाई तक चले ‘नशे से दूरी है जरूरी’ विशेष जन-जागरूकता अभियान का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर पुलिस लाइन से एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई।

.

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी रजत सकलेचा, सीईओ श्रेयांश कूमठ और सीआरपीएफ कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

यह रैली स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। वहां नशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि अभियान के तहत 1215 गांवों तक टीमें पहुंचीं। सभी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा, “जब बच्चे नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक होंगे, तो वे दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।”

सभी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सभी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

निबंध, पेंटिंग और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

15 दिनों के इस अभियान में निबंध, पेंटिंग और हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमठ ने कहा, “पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर स्कूलों से लेकर गांवों तक यह संदेश पहुंचाया। नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि उसके परिवार और समाज को प्रभावित करता है।”

बच्चों ने कभी नशा न करने की कसम खाई।

बच्चों ने कभी नशा न करने की कसम खाई।

रैली में जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों – कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नशा मुक्ति के लिए आमजन को प्रेरित किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here