[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Barwani
- State Congress Committee Minority Department President Sheikh Alim’s Visit To Barwani On September 10

आज बड़वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम के बड़वानी दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शाम को मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें तय किया गया कि 10 सितंबर 2023 रविवार को शेख अलीम के आगमन पर ओलंपिक चौराहे से एक रैली निकाली जाएगी। जो कारंजा चौक मोटी माता चौराहा, चंचल चौराहा से होते हुए शुभम पैलेस लाई जाएगी। जहां कांग्रेस कमेटी के सभी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। उनका जगह-जगह मंच लगाकर बाइक रैली का स्वागत किया जाएगा।
रैली के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज की मीटिंग में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तुलसीराम यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रामलाल जी मुकाती, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रहीम तिगाले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र मंडलोई, अल्पसंख्यक विभाग विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नदीम शेख एडवोकेट,अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष डॉ.जफर सय्यद, अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष शानीद शेख मीटिंग में शामिल रहें।
रैली के कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भवति मनोहर बडोले, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय खंडेलवाल, ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष अशोक मसीह, इमरान खान, जाहिद मंसूरी, शादाब कुरेशी, मजहर शेख (मज्जू), जुनैद बैग, महामंत्री फैजान कुरैशी, गोल्डी खान, शाहरूख खान, कोषाध्यक्ष मोइन खान, ब्लॉक प्रवक्ता शौकत मंसूरी, अल्पसंख्यक विभाग प्रचार मंत्री महीन बैग, शहर कांग्रेस कमेटी के पद्दादिकारी शहजाद तिगाले, वहाब कुरैशी, वसीम शेख बुंदेली, रमीज शेख भी उपस्थित रहें।


[ad_2]
Source link









