[ad_1]
अप्रैल में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के कारण जिला अस्पताल प्रशासन ने हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की है। चरक भवन की चौथी मंजिल पर 10 बेड का एक अलग वार्ड बनाया है।
.
अस्पताल के सीएमओ डॉ. अजय दिवाकर ने बताया-
वार्ड में नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई है। मरीजों के लिए दवाइयां, कूलर और पंखे की व्यवस्था की गई है। गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में दो बेड आरक्षित रखे गए हैं।

महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। गर्मी के मौसम में लू लगने की आशंका को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।
वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार
अप्रैल के पहले सप्ताह से ही दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री से ऊपर जा रहा है। आने वाले दिनों में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को तेज धूप से बचकर रहना चाहिए।


जिला अस्पताल प्रशासन ने हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार किया है।
[ad_2]
Source link









